राज्यराष्ट्रीय

रैलियों में व्यस्त चौटाला अदालत तलब

omprakash-chautalaनई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की शिकायत पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को शुक्रवार को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है। चौटाला इन दिनों जमानत पर हैं। सीबीआई ने चौटाला पर जमानत की शर्तो का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल ने गुरुवार को चौटाला को नोटिस जारी किया। चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख भी हैं। नोटिस में उन्हें अदालत में संदेह हाजिर होने के लिए कहा है। सीबीआई ने समर्पण की तय तारीख 17 अक्टूबर से पहले ही उनकी जमानत रद्द करने का आग्रह किया है। यह उल्लेख किए जाने के बाद कि इलाज के नाम पर जमानत लेने के बाद चौटाला हरियाणा में 15 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए रैलियां की हैं, अदालत ने कहा, ‘‘यह न्यायपालिका को ठेंगा दिखाना है।’’ उल्लेखनीय है कि हरियाणा में इन दिनों विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी है और चौटाला अपनी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की रैलियों में व्यस्त हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button