स्पोर्ट्स

रोहित शर्मा भी हो सकते थे मालामाल, पर मुंबई इंडियंस के लिए दिखाया बड़ा दिल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। बीते गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन किया। रोहित को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया है। आपको बता दें कि पहले भी रोहित को 15 करोड़ ही मिल रहे थे और मुंबई इंडियंस ने उन्हें इसी सैलरी पर खेलने को कहा था नहीं तो रिटेन होने के बाद उन्हें भी विराट कोहली के बराबर 17 करोड़ रुपए मिलते।
मुंबई इंडियंस के अधिकारियों की माने तो रोहित ने खुद के फायदे के लिए कम और टीम के लिए ज्यादा सोचा है और उनका यह फैसला यह बात साबित करता है। मुंबई इंडियंस ने रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को भी रिटेन किया है। इन तीनों को रिटेन करने के बाद अब मुंबई इंडियंस के पास नीलामी में और प्लेयर्स खरीदने के लिए 47 करोड़ रुपए बचे हैं। मुंबई इंडियंस की फाइनल टीम का चेहरा कैसा होगा ये आपको 27 और 28 जनवरी को होने वाली नीलामी के बाद पता चल जाएगा। 

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित के नाम 159 मैचों में करीब 131 की स्ट्राइक रेट से 4207 रन हैं। रोहित के कम फिस लेने के इस फैसले को काफी लोगों ने सराहया है। 

 

Related Articles

Back to top button