उत्तर प्रदेशफीचर्डमनोरंजन

लखनऊ के विशाल कपूर ने बढ़ाया देश का मान

-डी.एन. वर्मा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले तथा उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद् के सदस्य रह चुके विशाल कपूर ने कई मौकों पर उत्तर प्रदेश और भारत का मान बढ़ाया है| श्री कपूर काफी लम्बे समय से भारतीय सिनेमा को प्रमोट कर रहे हैं| हाल में ही पेरिस में आयोजित Paris Appreciation Awards में विशाल कपूर को फिल्मों के विकास, फिल्मों का प्रोत्साहन तथा फिल्मों के ज़रिये रोज़गार पर काम करने के लिए पुरस्कृत किया गया है|
क्या है Paris Appreciation Award
Paris Appreciation Award यूरोपीय और विश्व व्यापार समुदाय में सफलता, नवीनता और नैतिकता को बढ़ावा देने के लिए है। इस पुरस्कार को उपलब्धियों और संगठनों के सकारात्मक योगदान और पेशेवरों के विश्वव्यापी पेशेवरों के सम्मान और जन मान्यता प्राप्त करने के लिए बनाया गया है। कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, विजेता फार्मास्युटिकल, इंजीनियरिंग, फैशन, कॉस्मेटिक, ऑनलाइन व्यापार, विनिर्माण और परिवहन आदि सहित विभिन्न श्रेणियों से होंगे। राज्य के प्रमुखों, अग्रणी उद्योगपतियों, उद्यमियों, व्यापारिक नेताओं, मीडिया स्वामी और विभिन्न शिक्षाविदों, अभिनेताओं, अभिनेताओं, दुनिया भर के दर्शकों द्वारा विजेताओं को बधाई दी गई। यह पुरस्कार उस समय का प्रतीक है, जब उन मूल्यों और सिद्धांतों को पूरा करने के लिए दिया गया है जो पेरिस के खूबसूरत शहर के लिए समन्वित हैं – उच्च संस्कृति और उच्च फैशन, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की कभी खत्म नहीं हुई भावना के साथ। यह उस कंपनी के लिए प्रशंसा का एक प्रतीक है जिसे आपके प्रयास ने आज के समय कंपनी बना दिया है।

कौन हैं विशाल कपूर
विशाल कपूर लखनऊ के रहने वाले तथा बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति हैं| श्री विशाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नैनीताल स्थित बिड़ला विद्या मंदिर से करी| उन्होंने 1996 में उत्तरकाशी स्थित Nehru Institute of Mountaineering (NIM) में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण भी लिया| उसके बाद मुंबई में श्री कपूर ने रंग मंच पर भी काम किया| उन्होंने बहुचर्चित नाटक “ताजमहल का टेंडर”, “मोटेराम का सय्ताग्रह”, “खराशे”, “कबीर खड़ा बाज़ार में” इत्यादि में कार्य किया तथा उनके कार्य को सराहना भी मिली| विशाल ने अपने रंग मंच के करियर में एम०एस० सत्य्हू, राकेश बेदी, अवतार गिल, सुलभा आर्या, सलीम आरिफ, गुलज़ार, कुलदीप सिंह, भारत कपूर, अंजन श्रीवास्तव, अखिलेन्द्र मिश्र और कैलाश खेर जैसे कलाकारों के साथ काम किया है| सन 2001 में फेमिना मैगज़ीन ने उनको फ्रेशेर सेक्शन में फेस ऑफ़ मंथ की तरह पब्लिश किया|
विशाल कपूर शुरू से ही बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्ति रहे हैं और उनका पहाड़ों से लेकर रंग मंच और फिर राजनीति तक का उनका सफ़र उनकी बहुमुखी प्रतिभा को बयान करता है| राजनीति में आने के बाद भी श्री विशाल ने उत्तर प्रदेश में भारतीय सिनेमा के विकास के लिए कई अच्छे कार्य करे तथा कई मौकों पर उन्होंने भारत और उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया| विशाल कपूर ने उत्तर प्रदेश में फिल्मों के विकास के लिए पचनदा, चित्रकूट इत्यादि को फिल्म के निर्माण तथा पर्यटन के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य भी किया|

Related Articles

Back to top button