उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीय

लखनऊ में ईंद का चांद देखने का खास इंतजाम

eidलखनऊ : नवाबों के शहर में शुक्रवार को ईद का चांद देखने के लिए मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल ने ऐशबाग ईदगाह में विशेष इंतजाम किए हैं। ईद का चांद देखने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। चांद से संबंधित वेबसाइटें 18 जुलाई को ईद का चांद निकलने का दावा कर रही हैं। उधर ईद को लेकर पुराने शहर के बाजार दिन-रात गुलजार हैं। सऊदी अरब में पिछले जुमे को अलविदा की नमाज पढ़ी जा चुकी है। इसके मुताबिक, वहां 16 जुलाई को ईद का चांद देखा जाएगा और 17 जुलाई को ईद होगी। इससे यहां भारत में शनिवार को ईद होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। हालांकि सुन्नी व शिया दोनों संप्रदाय के उलमा शुक्रवार को चांद देखने के बाद ही के बाद ही ईद की घोषणा करेंगे। उनकी घोषणा के बाद ही यहां ईंद का दिन तय होगा। मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के अध्यक्ष व ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया मून कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने मुसलमानों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को शुक्रवार ईद का चांद दिखाई पड़ता है तो वह उनके समक्ष उपस्थित होकर शरई गवाही पेश कर सकता है। ईंद के चांद की जानकारी देने के लिए राजधानी में हेल्पलाइनें खोली जा रही हैं। इन नंबरों पर मगरिब की नमाज के बाद चांद की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को ऐशबाग ईदगाह में रोजा अफ्तार का आयोजन भी किया गया है। उधर ईंद की तैयारियों को लेकर पुराने शहर के अमीनाबाद, नजीराबाद, मौलवीगंज, नक्खास, गोलदरवाजा और चौक सहित सभी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के बाजार दिन-रात गुलजार हैं।

Related Articles

Back to top button