National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

लव जेहाद के शक में कानपुर सेन्ट्रल पर पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा

Knp_love zehadकानपुर। रेलवे पुलिस को एक संदिग्ध प्रेमी जोड़ा कानपुर सेन्ट्रल पर दिखा। दोनों से पूछतांछ करने पर पुलिस को यह लव जेहाद का मामला होने का अंदेशा हुआ। हालाकि लड़के ने आरोपों से इंकार किया है और लड़की को उसके घरवालों के पास पहुंचाने के लिए कानपुर आने की बात कही है। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं सहित कई हिन्दू संगठनों ने रेलवे पुलिस के सामने हंगामा शुरु कर दिया। रांची से नई दिल्ली जा रही गरीब रथ के कोच नम्बर जी 16 कोच से एक लड़की व दूसरे सम्प्रदाय का लड़का सफर कर रहा था। इन्हें रेलवे पुलिस द्वारा कानपुर सेन्ट्रल पर उतारा गया। पुलिस की पूछतांछ में लड़के ने बताया कि वह बनारस का है। लड़की कानपुर की है। लड़की अपनी मर्जी से उसके पास आई थी, जिससे उसके घरवालों को सौंपने के लिए वह कानपुर आ रहा था, तभी रेलवे पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लड़की के पिता ने इस मामले में कोई भी तहरीर देने से इंकार कर दिया। जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पाण्डेय ने कहाकि मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है, जो भी कार्रवाई करनी है, वे करेंगे। इस पर जानकारी मिलने पर आये भाजपा नेतागण व विहिप के लोग भड़क गए। विहिप के पान्तीय सह मंत्री शैलेन्द्र त्रिपाठी ने कहाकि हम समाजिक संगठन होने के नाते रिपोर्ट लिखा रहे हैं, जीआरपी को रिपोर्ट लिखनी पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button