मनोरंजन

विवाह बंधन में बंधने जा रहीं भारती

छोटे पर्दे पर सबको हंसाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही अपने मंगेतर हर्ष लिम्बाचिया के साथ सात बंधन के रिश्ते में बंधने जा रही हैं। इससे पहले भारती के प्री वेडिंग की एक फोटो सामने आई है। भारती और हर्ष 3 दिसंबर को शादी कर रहे हैं। भारती ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ये फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अगर मैं अपनी जिंदगी में कोई सही काम किया है तो वो ये कि मैंने अपना दिल तुम्हें दिया।
भारती का अंदाज फोटो में इतना हास्यास्पद है कि आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे। भारती की इस फोटो पर लिखा है कि दूल्हा हम ले जाएंगे और भारती ने हर्ष को अपने कंधों पर उठा ले रखा है।

विवाह बंधन में बंधने जा रहीं भारती

भारती और हर्ष तीन दिसंबर, 2017 को गोवा में शादी करेंगे। भारती और हर्ष इन दोनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं भारती इनदिनों अपने वजन को लेकर गंभीर नजर आ रही हैं और वजन कम करने के लिए उन्होंने कमर भी कस ली है। कुछ दिन पहले भारती और हर्ष दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शादी का कार्ड सेलेक्ट करते हुए एक फोटो शेयर की थी और उन्होंने अपने प्रशंसकों को शादी की तैयारी शुरू होने की भी जानकारी दी थी।

भारती और हर्ष की प्री वेडिंग की तस्वीरों में केमिस्ट्री काफी जबरदस्त लगी थी। भारती ने ब्लू कलर का गाउन पहना था। वहीं हर्ष ने मैरून कलर का कोट जींस के साथ कैरी किया था। दोनों साथ में परफेक्ट लग रहे हैं। दिसंबर में शादी होगी और उसके 20-25 दिन बाद काम पर वापस आयेंगे। भारती ने यूरोप में हनीमून की योजना बनायी है। 20 से 25 दिन अलग-अलग शहरों ग्रीस, स्पेन, बारसालोना, इटली आदि जगहों पर यह जोड़ा जायेगा।

Related Articles

Back to top button