शर्मिला टैगोर ने तब रातों-रात क्यों मुंबई में उतरवा दिए थे बिकिनी वाले पोस्टर

60 के दशक में शर्मिला टैगोर हर फिल्मी फैन की पसंद थीं। अपनी सुंदरता और सरलता से उन्होंने इस दौर में हर किसी का दिल जीता। मनमोहक मुस्कान और उनकी कलमों का स्टाइल आज भी भुलाया नहीं जा सकता। मगर वह जितना अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं, उतना ही उनके बोल्ड अवतार के चर्चे भी होते हैं।
ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर महाराष्ट्र से गोरखपुर लेकर आया, फिर नशा देकर कर दिया ऐसा
जी हां, कश्मीर की कली से हिंदी फिल्मों कदम रखने वाली शर्मिला के बिकिनी पोज ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया था। उस दौरान उन्होंने फिल्मफेयर के लिए फोटोशूट कराया। मैग्जीन के कवर पर उनका बिकिनी में फोटो छपा। यह बिकिनी वाला पोस्टर पूरे मुंबई शहर में उस वक्त छाया हुआ था।
ये भी पढ़ें: हॉस्टल के बाथरूम में छात्रा के साथ हुआ कुछ ऐसा कि शहरभर में मचा हड़कंप
इधर, वह क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी (नवाब पटौदी) से दिल लगा बैठी थीं। दोनों की अच्छी केमिस्ट्री चल रही थी। अचानक उन्हें खबर मिली कि नवाब पटौदी की मां उनसे मिलना चाहती हैं। उन्होंने इसके लिए उन्हें बुलाया है। शर्मिला को अंदेशा था थीं कि अगर नवाब पटौदी की मां ने उनके बिकिनी वाले पोस्टर देख लिए, तो शादी में दिक्कत हो सकती है। सो उन्होंने एक प्रड्यूसर से बात कर रातों-रात वे पोस्टर उतरवाए।
फिर इस्लाम कबूल किया, जिसके बाद आयशा सुल्तान नाम से उन्होंने नवाब पटौदी के साथ निकाह किया। शर्मिला पहली इंडियन एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने फिल्मफेयर मैग्जीन के कवर के लिए बिकिनी पहनी थी। 1967 में आई ‘एन इवनिंग इन पैरिस’ में भी उन्होंने एक स्विमसूट पहना था।



