फीचर्डराष्ट्रीय

शशि कपूर दादा को साहेब फाल्के पुरस्कार

hashi_kapoorमुंबई: दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को रविवार को मुंबई के मशहूर पृथ्वी थिएटर में प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तीन मई को दिए गए थे लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण शशि कपूर इसे ग्रहण करने दिल्ली नहीं जा सके थे। उस दौरान उनके फिल्मी करियर पर एक लघु फिल्म दिखायी गयी थी।  सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने शशि कपूर को यह सम्मान प्रदान किया। इस दौरान फिल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थी।  पृथ्वी थिएटर की स्थापना शशि कपूर ने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की याद में की थी। शशि कपूर को 2011 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उन्हें बतौर अभिनेता दो बार और बतौर निर्माता तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शशि कपूर ने हिन्दी फिल्मों के अलावा अमेरिकी और ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले कपूर खानदान के वह तीसरे सदस्य हैं। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर 1971 में और बड़े भाई राज कपूर 1987 में इस पुरस्कार से नवाजे गए थे।

Related Articles

Back to top button