अजब-गजबमनोरंजन

शाहरुख के बेटे अबराम का ये क्यूट वीडियो हो रहा वायरल

मुंबई। जब शाहरुख और अबराम एक साथ हों तो लोग पापा से ज्यादा बेटे को देखते के लिए बैचेन हो जाते हैं। इस बात से आप नन्हें अबराम की लोकप्रियता के बारे में अंदाज़ा लगा सकते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वाक्या सामने आया जहां इंटरव्यू तो शाहरुख का था लेकिन अबराम ने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया।

दरअसल, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसके लिए वो कई शहरों में पहुंचकर अपने फैंस से मिल रहे हैं। साथ ही फिल्म के लिए प्रमोशनल इंटरव्यू भी दे रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान का एक बहुत क्यूट वीडियो सामने आया है। वीडियो में अबराम अपने पापा को अपने अंगूठे की चोट के बारे में बता रहे हैं। अबराम बोल रहें कि मेरा अंगूठा टूट गया है। इसके बाद शाहरुख अबराम को खेल-खेल में झूठा इंजेक्शन लगा रहे हैं। शाहरुख ने जब खेल-खेल में अबराम को इंजेक्शन दिया तो अबराम ने भी बड़े क्यूट अंदाज में कहा कि उसे दर्द हुआ। इस बीच दोनों के बीच की बातचीत काफी मजेदार है।

फोटो न खिचने पर गुस्सा हो जाते हैं अबराम

ये वीडियो इतना क्यूट है कि आप इसे एक बार नहीं बल्कि बार- बार देखेंगे। हाल ही में शाहरुख खान ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि अबराम को फोटो खिंचवाने का बहुत शौक है और जब भी उसे ये करने से मना किया जाता है, वह नाराज भी हो जाता है। शाहरुख ने बताया कि जब वह दुबई के ट्रिप से वापस आ रहे थे और लोग उनके फोटो खींच रहे थे। उन्‍होंने सोचा कि वो फोटो खिंचवां कर जल्‍दी से प्‍लेन पर आ जाएंगे। लेकिन अबराम उनकी हर फोटो में शामिल होना चाहता था। मेरे बॉडीगार्ड ने जब उसे गोद में ले लिया तो वह नाराज हो गया क्‍योंकि वह फोटो में आना चाहता था।

शाहरुख, अबराम को ज्यादा से ज्यादा अपने साथ ही रखते हैं। रईस की शूटिंग के वक्त भी अबराम सेट पर ही रहते थे। रईस 25 डनवरी को रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। 

Related Articles

Back to top button