मनोरंजन

शिल्पा के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये स्टार्स

img_20161012025342

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर दशहरे वाले दिन गमों का पहाड़ टूट गया। शिल्पा के पिता सुरेंद्र शेट्टी का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुई। शिल्पा शेट्टी की इस दुख की घड़ी में उन्हें ढ़ाढस बढा़ने कई सितारे पहुंचे।

ये खबर सुनते ही सबसे पहले शिल्पा शेट्टी के घर सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा पहुंची। इसके बाद अभिनेत्री रवीना टंडन भी अपने पति के साश शिल्पा के घर पहुंची। बॉलीवुड एक्ट्रैस रवीना टंडन, आर माधवन, हरमन बावेजा समेत कई स्टार्स शिल्पा के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
 आपको बता दें कि कल सुबह सुरेंद्र शेट्टी जब घर पर थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में जब ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज मुंबई के विले पार्ले की श्मशान भूमि पर सुरेंद्र शेट्टी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 

Related Articles

Back to top button