फीचर्डराष्ट्रीय

शिवसेना का एक बार फिर से विवादित बयान, मुस्लिमों से वापस लो मताधिकार

12_04_2015-12sanjayraमुंबई। शिवसेना ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा है कि देश के मुसलमानों का मताधिकार वापस ले लिया जाना चाहिए, तभी जाकर मुस्लिम वोटबैंक की राजनीति खत्म होगी। गौरतलब है कि शिवसेना समय समय पर इस तरह के विवादित बयान देकर सरकार के लिए मुश्किलें पैदा करती रहती है। शिवसेना केंद्र की राजग सरकार में शामिल है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में वह भाजपा के साथ सरकार में शामिल है।

इस बारे में संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में यह बात लिखी है। मुस्लिम वोट बैंक को लेकर राजनीतिक दलों पर तुष्टीकरण करने के आरोप तो लगते रहे हैं। इन चीजों पर रोक लगाने के लिए संजय राउत ने यह बात कही। लेकिन उनका यह सुझाव भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में कतई स्वीकार्य नहीं है। यहां सभी धर्मों को समान अधिकार हासिल है जिसमें मतदान करने का अधिकार प्रमुख है।

 

Related Articles

Back to top button