अद्धयात्म

शुक्रवार के दिन करें ये अचूक उपाय, शुक्र ग्रह होगा मजबूत

planet-13-10-2016-1476373176_storyimageअगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो या फिर अशुभ फल देने वाला हो तो सांसारिक सुख, प्रेम, व्यवसाय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इस तरह की कुंडली वाले लोगों को त्वचा संबंधी बीमारियां होने लगती हैं। आइए जानें इस स्थिति में कौन से उपाय करने चाहिए।

1.शुक्रवार देवी का दिन माना जाता है इसलिए इस दिन दुर्गाचालीसा पढ़ना, खुशबू का इस्तेमाल करना, धूपबत्ती जलाना, साफ-सुथरा और आकर्षक बनने की कोशिश करना शुभ रहता है।

2. इस दिन कुष्ट रोगियों को खिचड़ी खिलानी चाहिए।

3.शुक्रवार को मां लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा कर श्वेत चंदन का तिलक लगाएं।

4.5 शुक्रवार 5 कन्याओं का पूजन कर उन्हें मिश्री सहित सफेद चीजें चांदी, चावल, दूध, दही, श्वेत चंदन, सफेद वस्त्र उपहार में देनी चाहिए।

5.शुक्रवार को उड़द और धी का भोजन करना चाहिए।

6.शुक्र, भोग-विलास, सांसारिक सुख, प्रेम, मनोरंजक, व्यवसाय, पत्नी का कारक ग्रह है।

7.इस दिन अपने भोजन का हिस्सा झूठा करने से पहले निकालकर गाय को दें।

8.घर में तुलसी का पौधा लगाएं और श्वेत चंदन का तिलक करें। छोटी इलायची का सेवन करें।

9.शुक्रवार के दिन गाय/गौशाला में हरा चारा दें और पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें।

10.शुक्रवार के दिन सुगंधित पदार्थ का इस्तेमाल करें।

 
 
 

Related Articles

Back to top button