श्रद्धा को उनके जानू के साथ देख भड़क उठे फरहान, सबके सामने दीं गालियां

मुंबई। पिछले कुछ समय से श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के अफेयर की खबरे काफी चर्चे में चल रही है ।कहा जा रहा है की ये दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में है, लेकिन अभी तक ये बात साबित नहीं हो पायी है हालांकि एक और बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, हाल ही में हुई एक पार्टी के दौरान फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर ने एक दूसरे से लड़ाई और गाली – गलौच किया है।
फरहान अख्तर ने पार्टी में खोया अपना आपा
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि फरहान अख्तर इन दिनों आदित्य से काफी नाराज चल रहे थे और उन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो गया था। जैसे ही श्रद्धा कपूर को इसके बारे में पता चला तो वह अपने जानू और रॉकस्टार के बीच हुए इस झगड़े को रोकने पहुंच गईं। इतना ही नहीं श्रद्धा इस मामले को सुलझाने के लिए फरहान के घर भी पहुंच गईं।
दरअसल, आशिकी 2′ की शूटिंग के दौरान श्रद्धा और आदित्य काफी करीब आए थे। लेकिन किन्हीं वजहों से इनका रिश्ता टूटा। फिर ‘रॉक ऑन 2’ के सेट पर श्रद्धा और फरहान अख्तर के अफेयर की खबरों ने रफ्तार पकड़ी। कहा तो यह तक गया कि श्रद्धा की वजह से फरहान ने पत्नी अधुना भबानी को तलाक दिया।
आपको बता दें, ‘रॉक ऑन 2’ के बाद श्रद्धा ने ‘ओके जानूं’ में काम किया, इस फिल्म में वे एक्स-ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखाई दीं। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया था। प्रमोशनल इवेंट्स के साथ पार्टीज में इनकी केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी। विशेष फिल्म्स की पार्टी में आदित्य और श्रद्धा को नजदीक देख फरहान इनसिक्योर महसूस करने लगे और एक पार्टी के दौरान उन्होंने अपना आपा खो दिया और आदित्य के साथ झगड़ने लगे।




