अजब-गजबमनोरंजन

संगीता-सोमी नहीं ये थी सलमान की पहली गर्लफ्रेंड

salmankkk_22_12_2016सलमान का बर्थडे करीब है। जबरदस्त चर्चा है कि वे अपनी गर्लफ्रेंड इयूलिया के साथ शादी को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। जब बात निकली है तो बताते हैं उनकी पहली गर्लफ्रेंड के बारे में।

आज भी ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि सलमान खान की जिंदगी में आने वाली लड़कियों में संगीता बिजलानी या सोमी अली पहली थीं। दरअसल सलमान की पहली गर्लफ्रेंड का तमगा मशहूर एक्टर अशोक कुमार की नातिन शाहीन के पास है।

सलमान और शाहीन की दोस्ती उस दौर में हुई थी जब सलमान काॅलेज में पढ़ा करते थे। किअारा आडवाणी की मां ने दोनों को मिलाया था। किआरा की मौसी हैं शाहीन। शाहीन का एक परिचय और है। वे जाने-माने एक्टर सईद जाफरी के भाई की बेटी हैं।

सलमान 19 साल के थे और अपनी लाल रंग की स्पोर्ट्स कार से मुंबई के सेंट जेवियर काॅलेज के चक्कर शाहीन के लिए लगाया करते थे। सलमान भी यही पढ़ा करते थे। तब सलमान की बाॅलीवुड एंट्री भी नहीं हुई थी। दोनों साथ में ही जिम किया करते थे। दोनों के बारे में यह भी कई बार लिखा जा चुका है कि वे शादी करने वाले थे। वैसे यह कभी सामने नहीं आया कि दोनों क्यों अलग हुए।

 

Related Articles

Back to top button