राष्ट्रीय

संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से, इन मुद्दों पर घेर सकते है विपक्षी

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा| सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में शुक्रवार शाम को इन तारीखों की सिफारिश की गई| 17 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव भी होना है| इसी दिन संसद का सत्र शुरू होगा| पहले दिन की कार्यवाही दो दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दी जाएगी| गौरतलब है कि लोकसभा के सदस्य और अभिनेता विनोद खन्ना का पिछले दिनों निधन हो गया था| वहीं राज्यसभा सदस्य पल्लवी रेड्डी का भी निधन हो गया था| संसद का मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने की आशंका है| विपक्षी दल किसान आंदोलन, मंदसौर में किसानों पर पुलिस फायरिंग, यूपी में कानून-व्यवस्था, कश्मीर जैसे कई मसलों पर मोदी सरकार को घेर सकते हैं|

Related Articles

Back to top button