राज्यराष्ट्रीय

सतवत जगवानी आईआईटी एडवांस में अव्वल

satavan_topper iit jeeनई दिल्ली : देश भर के 21 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिए हुए आईआईटी एडवांस में सतना, मध्य प्रदेश के सतवत जगवानी ने 504 में से 469 अंक लाकर देश भर में पहले स्थान पर रहे। आईआईटी दिल्ली क्षेत्र के जनक अग्रवाल दूसरे नंबर पर रहे। इंदौर, मध्य प्रदेश की रहने वालीं कृति तिवारी लड़कियों में अव्वल रही हैं। कृति ने अखिल भारतीय स्तर पर 47वां स्थान प्राप्त किया है। क्षेत्र के हिसाब से देखें तो आईआईटी बॉम्बे क्षेत्र के सबसे अधिक 6,838 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की। हालांकि इस क्षेत्र का सिर्फ एक विद्यार्थी शीर्ष 10 और 34 विद्यार्थी शीर्ष 100 में शामिल थे। दूसरे नंबर पर आईआईटी मद्रास क्षेत्र रहा। इस क्षेत्र के 4,928 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। यहां के पांच विद्यार्थी शीर्ष 10 और 28 विद्यार्थी शीर्ष 100 में शामिल रहे। जहां तक आईआईटी दिल्ली क्षेत्र का सवाल है तो वह तीसरे स्थान पर रहा। यहां के कुल 4,511 विद्यार्थियों ने आईआईटी एडवांस की परीक्षा पास की। शीर्ष 10 में दो और शीर्ष 100 में 12 विद्यार्थी दिल्ली के थे। आईआईटी एडवांस के लिए कुल 1,24,741 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे, इनमें से 102,385 लड़के और 22,355 लड़कियां थीं। इसमें से 1,17,238 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इसमें से कुल 26,456 विद्यार्थियों ने आईआईटी एडवांस परीक्षा पास की। पास करने वालों में 23,407 लड़के और 3,049 लड़कियां शामिल थीं।

Related Articles

Back to top button