मनोरंजन
सनी लियॉन पर भी चढ़ा देशभक्ति का रंग

देश की आज़ादी के पर्व का रंग बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ पर भी बढ़ चढ़ कर बोला। सभी ने अपनी-अपनी तरह से इस ख़ास दिन को सेलिब्रेट किया।

बॉलीवुड में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस सनी लियॉन ने भी अपने दोस्तों के साथ भारत का 70 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

तिरंगे झंडे और दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिये शेयर की।
गौरतलब है कि सनी लियॉन ने हाल ही में प्रो कबड्डी चेम्पियनशिप के दौरान भारत का राष्ट्रगान भी गाया था।



