मनोरंजन

सनी लियोनी बेटी से नहीं छिपाएंगी गोद लेने की बात

मुंबई : सनी लियोनी और विवादों का नाता पुराना है, लेकिन अब उन्होंने इससे निपटना सीख लिया है। कुछ महीने पहले सनी और उनके पति डेनियल एक बच्ची को गोद लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के लातूर जिले की एक बच्ची को गोद लिया है, जिसका नाम रखा है निशा कौर वेबर। गोद लेते समय निशा 21 महीने की थी। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान सनी ने कहा निशा को गोद लिया गया है, उससे यह बात छिपाई नहीं जाएगी। उन्होंने कहा यह जरूरी है कि निशा को बताया जाए कि उसे जन्म देने वाली मां कौन है। उसे जानना चाहिए कि किसने उसे नौ महीने कोख में रखा है। सनी अपनी बेटी से कोई बात छुपाना नहीं चाहतीं।

निशा को गोद लेने की प्रक्रिया में दो साल का समय लग गया और तब से सनी और डेनियल इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि वे अच्छे माता-पिता साबित हों। एक साक्षात्कार में सनी ने बताया उसका हमारे जीवन में आना सुखद है। मैं और डेनियल काफी सक्रिय माता-पिता हैं। हम उसे नहलाते हैं, उसकी सफाई करते हैं, उसकी नैपी बदलते हैं और उसे खाना खिलाते हैं। साथ ही जब वह जागती है तो हम भी जाग जाते हैं। हम दोनों ही उसके रूम में गुडमॉर्निंग बोलने के लिए भागते हैं। कभी-कभी तो हम दोनों में पहले बोलने के चक्कर में धक्का-मुक्की तक हो जाती है। हम वाकई बहुत खुश हैं।

Related Articles

Back to top button