टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

सबके सामने खोली गई लड़की की जींस, गौर से देखते रहे साक्षी महाराज

एजेंसी/ sakshi-maharaj-controversy-05-1462439008मैनपुरी के बिछवा के फर्दपुर में बीते दिनों भाजपा कार्यकर्ता मैदान सिंह के घर पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस पर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप भी लगाया गया है। मामले के बाद मैदान सिंह से मिलने उन्नाव भाजपा सांसद साक्षी महाराज मैनपुरी पहुंचे। शर्मनाक बात तो यह है कि सबके सामने लड़की की जींस खोली गई और हमारे सांसद जी उसे गौर से देखते रहे। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीड़ित लड़कियों के चोट के निशान को कैसे साक्षी महाराज देख रहे हैं। वन इंडिया ने की मैनपुरी एसपी से बात- इस पूरे मामले के संदर्भ में जब वन इंडिया ने मैनपुरी के एसपी हिमांशु कुमार से बात की तो उन्होंने मामला कुछ और ही बताया। एसपी कुमार के मुताबिक मैदान सिंह अवैध शराब आदि का धंधा अवैध ढंग से करता है। जिसकी शिकायत पर पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। लेकिन पुलिस पर मैदान सिंह की ओर से पुरूषों एवं महिलाओं ने पत्थरबाजी कर दी। जिस वजह से पुलिस को वापस लौटना पड़ा।
जिसके बाद फिर पुलिस दलबल के साथ पहुंची। और सिर्फ घर की छानबीन की। रही बात जिन लड़कियों को चोट लगी है वो निश्चित तौर पर उन्हें पत्थरबाजी करते वक्त ही लगी हैं। साक्षी महाराज ने दी धमकी एसपी हिमांशु कुमार के मुताबिक उन्नाव से भाजपा सांसद जब मैदान सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे तो उन्होंने मंच से प्रशासन पर जमकर हमला बोला।

कुमार के मुताबिक साक्षी महाराज ने यह तक कह दिया कि गर अब पुलिस ने दबिश दी तो उसे गोली झेलनी पड़ेगी। ‘न्याय के और भी तरीके हैं’ बातचीत के दौरान एसपी हिमांशु कुमार ने कहा कि यदि उन्हें किसी भी तरह से लगता है कि प्रशासन की गलती है तो वे ह्यूमन राइट्स में जाकर अर्जी लगा सकते थे, अन्य माध्यमों पर भी विचार कर सकते थे। पर, इस तरह का भड़काऊ बयान बेहत गलत है। साक्षी महाराज पर मुकदमा दर्ज भड़काऊ बयान देने के मामले में साक्षी महाराज के खिलाफ बिछवा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि यह मामला जांच का विषय बन गया है। जहां एक ओर साक्षी महाराज इसे प्रशासन के इस कदम को सपा की शह के आधार पर भुनाने की कोशिश करेंगे। तो निश्चित तौर पर प्रशासन भी कई बातों को दबाने छिपाने की कोशिश करेगा। हालांकि हकीकत जो भी हो लेकिन सांसद साक्षी महाराज द्वारा दिया गया ये बयान कानून की परिभाषा के अंतर्गत पूर्णतया गलत है।

Related Articles

Back to top button