Entertainment News -मनोरंजन

सलमान खान शीर्ष पर कायम

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 सूची में बादशाहत कायम है। वह लगातार दूसरे साल इस सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। उनके बाद शाहरुख खान और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शीर्ष दस में स्थान बनाने वाली इकलौती महिला सेलेब्रिटी हैं। फोर्ब्स इंडिया की वर्ष 2017 की यह सूची चर्चित हस्तियों की मनोरंजन संबंधी आय पर आधारित है। उनकी रैंकिंग एक अक्टूबर, 2016 से 30 सितंबर, 2017 के दौरान हुई कमाई के आधार पर निर्धारित की गई है।

Related Articles

Back to top button