सलमान ने वरुण धवन को दी नसीहत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ’जुड़वा’ के सीक्वल का फर्स्ट लुक कुछ दिनों पहले ही जारी कर दिया गया था। बता दें कि ’जुड़वा 2’ में दबंग खान की जगह वरुण धवन भूमिका निभा रहे हैं। ’जुड़वा’ का निर्माण वरुण धवन के पापा डेविड धवन ने ही किया था। अब इसका सीक्वल वो अपने बेटे के साथ बना रहे हैं।
फिल्म का निर्माण शुरू किया जा चुका है, इसके लिए सलमान, वरुण को पूरा गाइड भी कर रहे हैं। सलमान से वरुण को कई सलाह भी मिल रही है। इन्हीं सलाहों के बीच सलमान ने वरुण को ये भी कहा है कि वो ज्यादा स्मार्ट ना बनें। सलमान ने वरुण को समझाते हुए कहा, ’तुम्हें अपने पापा की सभी बातें सुननी है और उन्हें ओवर स्मार्ट नहीं बनना है।’ इस फिल्म में करिश्मा कपूर और रम्भा की जगह का तापसी पन्नु और जैकलीन फर्नांडिस भी लीड रोल में होंगी। यह फिल्म इसी साल सितंबर को रिलीज की जाएगी।




