स्पोर्ट्स

साक्षी धोनी ने शेयर की क्यूट जीवा के साथ धोनी की नई तस्वीरें

ms-dhoni-ziva_650x400_71448181931भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्वीलिटी टाइम का आनंद उठा रहे हैं। ऐसे ही एक पल की बेटी जीवा के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब लाइक की जा रही है। गौरतलब है कि उनकी पत्नी साक्षी ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा सक्रिय रहती हैं और समय-समय पर ऐसी तस्वीरें धोनी के फैन्स से साझा करती रहती हैं। वैसे धोनी और जीवा की एक साथ फोटो काफी समय बाद देखने को मिली है।

साक्षी धोनी ने बेटी और धोनी की ये फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “पोजर्स डैडी एंड जीवा”।

जीवा की एक और लेटेस्ट तस्वीर (सभी फोटो साक्षी और एमएस धोनी के ट्विटर पेज से साभार)
 

इन दिनों क्रिकेट से फ्री हैं धोनी
गांधी-मंडेला सीरीज के तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खत्म होने के बाद इन दिनों धोनी क्रिकेट से फ्री हैं। इस दौरान उनके घरेलू सीजन में भी खेलने की खबर है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं है।

यात्रा के दौरान साक्षी धोनी और जीवा

इससे पहले धोनी की आईपीएल-8 के दौरान बेबी जिवा के साथ कई फोटोज सामने आई थीं। तब धोनी पत्नी और बेटी के साथ ही आईपीएल में ट्रैवलिंग कर रहे थे।
 

चेन्नई सुपर किंग्स के साथियों के साथ धोनी और जीवा
 ziva_650x650_61448182640

साक्षी ने जीवा की अलग-अलग भाव-भंगिमाओं वाली तस्वीरें भी साझा की थीं

दुर्गा पूजा में साक्षी ने शेयर की थी तस्वीर
साक्षी ने दुर्गा पूजा के समय भी ज़ीवा की एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बारे में उन्होंने लिखा था कि यह ज़ीवा की पहली दुर्गा पूजा है और देवी दुर्गा उसे शक्ति दें।
sakshi-ziva_650x488_71448182572
मातृत्व के पल भी किए थे साझा
कुछ दिन पहले भी साक्षी ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसके नीचे लिखा था ‘प्यारी ज़ीवा के साथ वक्त कैसे बीत गया, पता ही नहीं चला। मातृत्व के अविस्मरणीय पल।’
 
ज़ीवा का जन्म 6 फरवरी, 2015 को हुआ था और साक्षी ने इससे पहले भी ज़ीवा की तस्वीरें शेयर की हैं। नन्ही ज़ीवा अब करीब 9 महीने की हो गई है।

 

Related Articles

Back to top button