राष्ट्रीय

साध्वी निरंजना की दिल्ली में रद्द हुईं रैलियां

niranjan-jyotiनई दिल्ली : भाजपा सांसद साध्‍वी निरंजना के विवादित बयान के बाद दिल्ली में उनकी रैलियां रद्द कर दी गई है। बयान के बाद भाजपा के पक्ष को मजबूती से रखा जा सके। इसके लिए गुरुवार को साधवी निरंजन ज्योति की रैली गोल मार्किट इलाके में रखी गई थी। पार्टी के नेता भी मान रहे थे कि ऐसा करने से विरोध में उठ रहे स्वरों को दबाया जा सकेगा। लेकिन देर शाम एकाएक पार्टी ने उनकी रैली को रद्द कर दिया। साधवी निरंजना उत्तर प्रदेश की फ्तेहपुरी सीट से सांसद हैं। साधवी के बयान की वजह से पिछले दिनों से लगातार संसद में भी हंगामा चल रहा है। इस हंगामे की वजह से यह माना जा रहा था कि इस रैली में आकर भाजपा नेता अपना पक्ष रखेंगी और इससे भाजपा का रुख साफ होगा। इस रैली के लिए सुबह से ही गोल मार्किट इलाके के राजा बाजार चौक में तैयारियां चल रही थी और देर शाम तक पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी नहीं थी कि सांसद साधवी निरंजन ज्योति इस रैली में आएगी या नहीं। कार्यकर्ता आखिर तक वहां सांसद का इंतजार करते थे। साध्वी निरंजन ज्योति के गोल मार्किट पहुंचने की सूचना दिल्ली प्रदेश कार्यालय से जारी की गई थी। सूत्र बताते हैं कि नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी भी इसका विरोध कर रही थी। जिस वजह से यह रैली नहीं हुई। जिसमें बताया गया था कि वे देर शाम को एक सभा को सम्बोधित करेंगी। बाद में पार्टी ने इस रणनीति में बदलाव किया और इस बैठक के लिए अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम को मैदान में उतारा। अंत में निरंजन ज्योति की व्यवस्तताओं का हवाला देते हुए इस रैली को रद्द कर दिया गया। निरंजन ज्योति को दिल्ली में भाजपा के पक्ष में चुनाव के लिए मैदान में उतारा गया है। बताया जा रहा है कि केवल साध्वी की शहरी क्षेत्रो की सभा रद्द की गई है। मामले में सांसद रमेश विधूड़ी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दिल्ली में साध्वी की कोई सभा नहीं है। सुबह 11 बजे देहात के इलाकों में जाएंगे। हम शाम को इसकी रणनीति तय करेंगे। हमारी सभाएं शुक्रवार, शनिवार व रविवार से बढ़ेंगी।

Related Articles

Back to top button