फीचर्डस्पोर्ट्स

सानिया को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

Sania_18151नई दिल्ली: विश्व की नंबर एक युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में देश के सर्वोच्च राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि करते हुये बताया कि सरकार अपने फैसले पर कायम है और सानिया को यह सम्मान दिया जायेगा। पैरालंपियन एच एन गिरिशा की याचिका पर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सानिया को खेल रत्न देने पर रोक लगा दी थी। मंत्रालय के सूत्रों ने यूनीवार्ता से कहा,‘‘पुरस्कार समारोह के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सानिया को खेल रत्न देने का फैसला अंतिम है।’’ उल्लेखनीय है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अपने आदेश पर मंत्रालय को जवाब देने के लिये 15 दिन का समय दिया है।
सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय को नोटिस मिल चुका है और इसका अध्ययन के बाद जवाब दे दिया जायेगा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति राजीव गांधी खेल रत्न,अर्जुन पुरस्कार,द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान करेंगे। देश का सर्वोच्च राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार वर्षों के दौरान सर्वोत्कृष्ट एवं शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है। इस बार यह पुरस्कार टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को मिलना है। इसके अंतर्गत विजेता को पदक, प्रमाण-पत्र और 7.5 लाख रूपये का पुरस्कार मिलता है। खेलों में जीवनपर्यन्त उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार उन खिलाडिय़ों को दिया जाता है, जिन्होंने सक्रिय खेल गतिविधियों से संन्यास लेने के बाद खेलों में और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए शानदार योगदान किया हो। अर्जुन पुरस्कार उन खिलाड़यिों को दिया जाता है, जिन्होंने पुरस्कार गठन के एक साल के बाद आने वाले चार वर्षों के दौरान खेलों में शानदार प्रदर्शन किया हो और जिनमें नेतृत्व, उत्तम खिलाड़ी होने के गुण और अनुशासन की सर्वोच्च भावना रही हो।

Related Articles

Back to top button