अद्धयात्म

साप्ताहिक राशिफल: जानें, कैसा रहेगा यह सप्‍ताह और किसकी चमकेगी किस्मत

07 October – 13 October 2018: ज्‍योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार, इस सप्‍ताह मेष राश‍ि के जीवन में धन का आगमन हो सकता है जिससे इनका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। वृष राशि वालों को सरकारी जॉब में सफलता मिलेगी जिससे इनका मन प्रसन्‍न रहेगा। साप्ताहिक राशिफल: जानें, कैसा रहेगा यह सप्‍ताह और किसकी चमकेगी किस्मत

लेखन तथा पत्रकारिता से सम्बद्ध सिंह जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि वाले जो आई टी, मीडिया और बैंकिंग फील्ड से जुड़े हैं वह अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। वहीं, मीन जातक के लोगों की विवाह की डेट भी इस सप्‍ताह फाइनल हो सकती है। धनु वाले पीपल को जल दें और प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today: इस सप्ताह व्यापार को नयी दिशा देंगे। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी धनु या मीन राशि के जातक से नयी बिज़नेस डील की उम्मीद कीजिये। मित्रों की सहायता से कई दिनों से लंबित कार्य बनेगा। आई टी और एम बी ए  के छात्रों  से अधिक परिश्रम की आशा है। नारंगी रंग शुभ है। जॉब सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। गुरु और पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। इस सप्ताह विशेष ध्यान रहे कि कोई निर्णय विचार विमर्श करके ही करें। स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। उदर विकार से कष्ट होगा। बी पी से भी प्राब्लम रहेगी। प्रेम में छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। प्रतिदिन सुन्दर काण्ड का पाठ करें। गो सेवा करते रहें।

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today: इस राशि के जातक इस सप्ताह धन की प्रप्ति करेंगे इंजीनियरिंग और मेडिकल के स्टूडेंट्स को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। आई टी फील्ड के लोग किसी नए जाब  की शुरुआत कर सकते हैं। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। मित्रों और परिवार की सहायता से कोई कार्य जो कि बहुत दिनों से लंबित था,उसके पूर्ण होने की संभावना रहेगी। विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्यार में घूमने का सानंद प्राप्त करेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी।  वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नीला और हराआपका भाग्यशाली रंग है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से धन की प्राप्ति के मार्ग बनने शुरू हो जाएंगे। श्री सूक्त का शुक्रवार को पाठ करें।

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today: इस सप्ताह मानसिक चिंता बनी रह सकती है। धन के व्यय से मन दुखी रहेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।  किसी  राजनीतिज्ञ और प्रशासनिक अधिकारी के साथ आपका परिचय भविष्य में काफी लाभप्रद होगा। आई टी और बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे । सफेद और हरा आपका प्रिय शुभ रंग है।।माता और बड़ी बहन  का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में उतार चढ़ाव के बाद भी प्रेम बना रहेगा। बी पी बढ़ने से  समस्या आ सकती है। गो माता को केला खिलाने से भाग्य में वृद्धि होगी। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।

4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : इस सप्ताह सुदूर यात्रा की योजना बनेगी। धार्मिक कार्यों में संलग्नता रहेगी। आपको आफिस के कार्यों में सहकर्मियों के साथ संतुलन बैठाना होगा। आई टी और मार्केटिंग फील्ड के जातकों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र के आगमन से मन हर्षित रहेगा। पीला रंग शुभ है। मेष और वृश्चिक राशि का कोई जातक आपके सरकारी कार्य में आपकी मदद करेगा। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। आत्मबल में वृद्धि और वाणी का प्रभाव आपके बिगड़े कार्य भी बनाएगा। प्रेम और दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें। अन्न और वस्त्र का दान करें। चावल और चीनी का दान लाभ करेगा।

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : आपका आत्मबल कई बड़ी समस्याओं को समाप्त कर देगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। इस सप्ताह आप नयी ऊर्जा के साथ अपने कर्म पथ पर चलेंगे। आपका मृदुल व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। राजनीति में  सफलता मिलेगी। लव लाइफ में समय ठीक है। विवाह का प्रस्ताव रखिए। आप इमोशनल रहेंगे। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। इस सप्ताह का आपका शुभ रंग है नारंगी और सफेद। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से आपका यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का रोज प्रातः पाठ करिए। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का 108 बार जप करें।मसूर की दाल का दान करें।

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : कुछ नए कार्यों को करने के लिए तैयार रहिए। समय अनुकूल है। बी टेक तथा एम बी ए के छात्र शिक्षा तथा प्रितियोगित में सफलता की प्राप्ति करेंगे।ससुराल पक्ष की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आई टी और बैंकिंग के जातक आफिस कार्यों में व्यस्त रहेंगे और अपने टारगेट को पूरा करेंगे।आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। भगवान शिव की पूजा करें। स्वास्थ्य सुख अच्छा नहीं रहेगा। हरा रंग आपका समृद्धिकारक राशियेश रंग है।आपकी सोच आपको एक नया आयाम देगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की सफलता से मन खुश रहेगा। रोज प्रातः श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

7. तुला राश‍िफल / Libra Horoscope Today : इस राशि का स्वामी शुक्र आपको धन,पद, प्रतिष्ठा और ऐश्वर्य प्रदान करेगा। व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय लेना है। आत्मबल को बनाये रखें।  लेखन तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बैंकिंग और मेडिकल के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। अविवाहित लोगों  के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रेम में मानसिक चिंता मिल सकती है। मधुमेह के मरीज सावधानी बरतें।  सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।श्री  सूक्त  का पाठ आपके कार्यों को निर्विध्न रूप से पूर्ण करने के लिए ब्रम्हास्त्र का कार्य करेगा। चावल और चीनी का दान करें।गो माता को प्रतिदिन भोजन दें।

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today: भूमि सम्बंधित विवाद समाप्ति की ओर है। मेष और कर्क राशियां आपकी सहायता करेंगी। यह सप्ताह कार्यों की अधिकता का है। समय प्रबंधन पे ध्यान देना होगा। कई दिनों से किसी कार्य की योजना जो आपके दिमाग में थी वो अपने परिपूर्णता की तरफ है। छात्रों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु कठिन परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा। बैंकिंग,आई टी  और मार्केटिंग के जातक  सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला और नारंगी रंग शुभ है।हृदय के रोगी  परेशान हो सकते हैं। बहते जल में मसूर की दाल और गुड़ प्रवाहित करें।

9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : शनि की इस राशि में गोचर  राजनीति में सफलता प्रदान करेगी। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं।। अपनी प्रतिभा को इस सप्ताह  एक नयी दिशा दीजिये। आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें। एम बी ए और बी टेक के विद्यार्थी नवीन अवसरों  की प्राप्ति करेंगे।  व्यवसाय में प्रारम्भ के दो दिन के बाद सफलता मिल सकती है। पीला रंग आपका शुभ रंग है। धन का आगमन होगा। शनि की वस्तुएं तिल, तेल इत्यादि का दान करें।

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : जीवन  में तनाव हो सकता है। मानसिक अवसाद से बाहर निकलें। आपके लिए बेहतर है क़ि एक समय में एक ही मिशन पे कार्य करें क्योंकि शनि की साढ़े साती आपको परेशान कर रही है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आई टी और बैंकिंग के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रेम भरा लव लाइफ व्यतीत होगा। हरा और नीला आपका प्रिय शुभ रंग है। व्यवसाय के सिलसिले में सुदूर यात्रा भी हो सकती है। श्री हनुमानचालीसा का नित्य पाठ करें। कुत्ते को बिस्किट खिलाएं।

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : व्यवसाय में सफल रहेंगे। नई बिज़नेस डील हो सकती है। बैंकिंग , मीडिया और आई टी फील्ड के लोग सफल रहेंगे।किसी बड़े  बिज़नेस प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।  शिक्षा में उन्नति होगी और छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। आपकी लव लाइफ में कलह हो सकता है। नीला और हरारंग शुभ है।श्री शिव जी की उपासना  करते रहें। उड़द का दान करें।बहते जल में नारियल दान करें।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : आपके मन का आध्यात्म आपको इस सप्ताह किसी संत का आशीर्वाद प्रदान करवाएगा। यह सप्ताह देशाटन करने का है। यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आई टी और मैनेजमेंट के जातकों के पास एक नया जाब का  प्रस्ताव आ सकता है जिसको आगे बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। पिता तथा गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें । आपकी लव लाइफ विवाह में बदल सकती है। प्रेम में समय दें। नारंगी रंग शुभ है। संतान की  सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आपका स्वास्थ्य आपका साथ नहीं  देगा।अन्न का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं । श्रीविष्णुसहस्त्रनाम कज़ पाठ करें। चने की दाल का दान करें। संतो और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button