अजब-गजबअद्धयात्मफीचर्ड

सावन हुआ खत्म, अब भगवान कृष्ण का महीना भादों हुआ शुरू

सावन का महीना भगवान शंकर होता है तो भादों श्रीकृष्ण का महीना माना जाता है। 8 अगस्त 2017 से 7 सितम्बर 2017 तक भादों का माह रहेगा। भादों महीना भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने से संबंधित है। श्रीकृष्ण ने भादों के महीने के कृष्ण पक्ष में भगवान विष्णु के 8वें अवतार के रूप में रोहिणी नक्षत्र के वृष लग्न में जन्म लिया था। भादों का माह भी, सावन की तरह ही पवित्र माना जाता है। इस माह में कुछ विशेष पर्व पड़ते हैं जिनका अपना-अपना अलग महत्त्व होता है। सावन हुआ खत्म, अब भगवान कृष्ण का महीना भादों हुआ शुरूकजरी तीज- भाद्रपद कृष्ण तृतीया को कजरी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस त्यौहार को उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में विशेष रूप से मनाया जाता है। 10 अगस्त के दिन गुरुवार को यह त्यौहार मनाया जायेगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी- भादों महीने की कृष्ण अष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 14 और 15 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा। पूरे भारत में जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। आधी रात को कृष्ण का जन्म होता है।

गणेश चतुर्थी- जन्माष्टमी के बाद गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा,उपवास  किया जाता है। गणेश चतुर्थी को चन्द्र दर्शन नहीं करने चाहिए।
परिवर्तनी एकादशी- भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में देवझूलनी एकादशी मनाई जाती है। देवझूलनी एकादशी में विष्णु जी की पूजा, व्रत, उपासना करने का विधान है। देवझूलनी एकादशी को पदमा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। 

Related Articles

Back to top button