अद्धयात्म

सितारों की चाल किसके लिए लाएगी आज शुभ सौगात

दस्तक टाइम्स/एजेंसी: 

rashi-1444118727 मेष- स्वास्थ्य अच्छा होगा। वाणी के कुशल उपयोग से बिगड़े हुए काम बना लेंगे। खानपान में खास सावधानी बरतें।

वृषभ- नए उपहार मिलने की संभावना है। कारोबारी कार्यों में लाभ होगा। भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन- किसी परिचित या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। व्यापार संबंधी बड़े निर्णय विवेक तथा सोच-समझकर लें।

कर्क- थकान अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

सिंह- पेट संबंधी रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं। मनोरंजन से जुड़े कार्यों पर धन व्यय हो सकता है।

कन्या- दिन उत्तम फलदायी है। शुरुआती रुकावटें शीघ्र ही दूर हो जाएंगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला- व्यापार और अध्ययन के लिए अच्छा दिन है। समाज में अच्छी छवि बनेगी। कष्टाें का निवारण होगा।
वृश्चिक- पूर्व में किया गया परिश्रम लाभ देगा। नए कार्य की योजना मूर्त रूप लेगी। धैर्य से काम करें।
धनु- जिन समस्याओं से परेशान हैं उनके निवारण के लिए मां जगदंबा से प्रार्थना करें। धनलाभ हो सकता है।

मकर- विवाह योग्य जातकों के लिए जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।
कुंभ- संतान संबंधी चिंताओं का निवारण होगा। महत्वपूर्ण कार्य कल पर न टालें।
मीन- लक्ष्य के प्रति केंद्रित होकर प्रयास करें। सफलता मिलेगी। बचत पर ध्यान देंगे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button