सिर से दुपट्टा हटने पर पिता ने बेटी की कर दी हत्या

लखनऊ: यूपी के बरेली से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां बेटी के सिर से दुपट्टा हटने पर एक पिता ने उसकी हत्या कर दी। जानकारी मुताबिक तांत्रिक मोहम्मद जफर उर्फ चांद बाबू शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खुद हरा लबादा पहने हुए तंत्र साधना कर रहा था। पत्नी ने भी हरा सूट पहना था और बच्चों के सिर पर हरी चोटियां थी। तभी उसकी पांच साल की बेटी फरहीन खाना लेने के लिए जा रही थी। तभी उसके सिर से दुपट्टा हट गया। यह बात पिता को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पहले मासूम बच्ची को जमीन पर पटका और उसकी गला दबा हत्या कर दी। मां ने बच्ची को बचाने की कोशिश की तो वह उसको भी पीटने लगा। तांत्रिक के चाचा वली हुसैन मां और बच्ची के रोने पीटने और तड़पने की आवाज सुनकर पहुंचे तो चाकू से उन पर हमला कर दिया। इसी बीच महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले वहां आ गए और वह अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। इसके बाद गांववालो ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुिलस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया



