उत्तर प्रदेश

सीतापुर : दहेज की हवस में पत्नी को जिन्दा जलाया

सीतापुर: यूपी के सीतापुर में दहेज में मोटर साइकिल की माँग पूरी न होने पर ससुराल वालो ने महिला को मारपीट कर जिन्दा जला दिया। जलने से विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिये उसे जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर विवाहिता के घर वालो ने मुकदमा दर्ज कराया। वहीँ पुलिस फरार हुये ससुराल वालो की तलाश में जुट गई है। बिसवाँ कोतवाली के महाराज गज की रहने वाली फूल जहाँ का विवाह एक साल पहले मास्टर कालोनी निवासी दीन मोहम्मद के साथ हुआ था। फूल जहाँ की माँ का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही लगातार दहेज में मोटर साइकिल दिये जाने की माँग कर रहे थे। माँ का कहना था कि माँग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसकी पुत्री को मारते पीटते थे और घर से भाग देने को भी कहते थे।
माँ नजमा का आरोप है कि आज सुबह पुत्री की ससुराल वालो ने उसकी पिटाई की और फिर मिटटी का तेल डाल कर आग लगा दी जिसमे उसकी पुत्री गंभीर रूप से जलकर घायल हो गई। माँ नजमा का ये भी आरोप है कि सूचना पाकर जब वह लोग पुत्री के ससुराल पहुँचे तो सभी लोग घर से भाग गए थे। जिसके बाद पुत्री को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उसकी मौत हो गई। वहीँ पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के द्वारा जो लिखित तहरीर दी गई है उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button