अजब-गजबमनोरंजन

सुशांत और कृति की बढ़ती नजदीकियों से परेशान है ‘राबता’ के मेकर्स

raabta-story-21_21_07_2016‘राबता’ में बतौर लीड जोड़ी सुशांत सिंह राजपूत और कृति सनोन को लिया गया है। फिल्म की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। मगर मेकर्स सुशांत और कृति की बढ़ती नजदीकियों से परेशान हो गए हैं। खबर है कि मेकर्स इस बात से परेशान हैं कि फिल्म से ज्यादा पब्लिसिटी तो दोनों एक्टर्स की ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग को मिल रही है।

फिल्मी गलियारों में यह चर्चा तो बहुत पहले से ही चल रही हैं अंकिता से अलग होने के बाद सुशांत की नजदीकियां तेजी से कृति के साथ बढ़ रही हैं। हालांकि दोनों ही सितारे इस बात को सिरे से खारिज करते रहे हैं। दोनों को बॉलीवुड के लव बर्ड्स के तौर पर देखा जा रहा है।

‘सुशांत और कृति ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है मगर सोशल मीडिया पर दोनों की कई कोजी फोटो सामने आ चुकी हैं। मेकर्स इस बात से परेशान हैं कि इनकी रिलेशनशिप हमारी फिल्म पर भारी पड़ रही है।’

इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग के बाद ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता से ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद दोनों के बीच की रिलेशनशिप टूटना सभी के साथ चर्चा का केंद्र बनी हुई थी। ‘राबता’ के पहले पोस्टर में दोनों की कैमिस्ट्री में भी जमकर चर्चा हुई।

बीते महीने, जब सुशांत ने बांद्रा में अपना नया घर लिया तो कृति भी इस पार्टी के लिए आमंत्रित थी। यह भी कहा गया कि यहां पर ही सुशांत और कृति साथ में खूब सारा समय बिताते हैं। इसके बाद दोनों के साथ में बैंकॉक में हॉलिडे मनाने की बात भी सामने आई। कृति ने दावा किया कि वो मुंबई में अपनी बहन के साथ समय बिता रही हैं जबकि सुशांत ने कहा ‘मनोरंजक है मगर फिक्शन।’ इसके बाद भी चर्चाएं जारी रही।

खबरी ने कहा ‘सुशांत और कृति की जोड़ी बड़े परदे पर नई है। यही कारण है कि उनकी कैमिस्ट्री खासी आकर्षण का केंद्र रहती है। मगर फिल्म को रिलीज होने में खासा समय है। फिल्म अगले साल रिलीज होना है। यदि दोनों सितारे साथ में ऐसे ही नजर आते रहे तो लोगों की उत्सुकता अपने आप ही कम होती जाएगी। मेकर्स ने दोनों से कहा है कि थोड़ा आराम से आगे बढ़ें।

Related Articles

Back to top button