National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

सेना में भर्ती होने आया एटा का युवक गंगा में डूबा

UP mapफर्रूखाबाद। फतेहगढ़ में शुक्रवार को सेना की भर्ती में शामिल होने आया एक युवक गंगा में डूब गया। बताया जाता है कि वह एटा का रहने वाला था। भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण वक्त बिताने के लिए गंगा किनारे चला गया था। वहां नहाने के दौरान वह डूब गया। मौके पर मौजूद दूसरे युवकों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और गोताखोरों को दी। गोताखोर शव को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक शव का कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, फतेहगढ़ में इन दिनों प्रादेशिक सेना की भर्ती चल रही है। प्रदेश के कई जिलोंके हजारों युवक इसमें शामिल होने आए थे। भर्ती प्रक्रिया में देर होने से एटा निवासी संदीप अपने दोस्तों गजेंद्र और कुलदीप के साथ गंगा किनारे चला गया। यहां तीनों नहाने लगे। इसी बीच संदीप गहराई में चला गया और डूब गया। जिस स्थान पर संदीप डूबा, वहां 45 फीट से ज्यादा पानी था। संदीप के डूबने की खबर पाकर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। शव को खोजने के लिए जाल भी लगाया गया। हालांकि, अभी तक शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। संदीप के दोस्तों ने उसके डूबने की खबर परिजनों को दे दी है। फिलहाल वे अभी तक नहीं पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button