मनोरंजन

सोनाक्षी,दबंग 3’ में काम करने के लिए कुछ भी करने को है तैयार

dabangg-story-fb_647_070716043915मुंबई| बॉलीवुड फिल्म ‘दबंग’ के साथ करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वह इस फिल्म के प्रति हमेशा आभारी रहेंगी। चर्चाएं हैं कि ‘दबंग 3’ में सोनाक्षी काम नहीं करेंगी, वहीं अभिनेत्री का कहना है कि अभी फिल्म की पटकथा भी तैयार नहीं हुई है।

‘दबंग 3’ में गेस्ट एपीयरेंस करने के लिए भी तैयार हैं सोनाक्षी

सोनाक्षी ने कहा, “मैं जो हूं वह ‘दबंग’ की वजह से हूं। मुझे ‘दबंग’ में नोटिस किया गया था और वह मेरी पहली फिल्म और पहला किरदार था। इसलिए मैं उस फिल्म के प्रति हमेशा आभारी रहूंगी। यदि उन्हें मेरी अतिथि भूमिका की भी जरूरत पड़ती है तो मैं वह जरूर करूंगी।”

 सोनाक्षी ने कहा, “अभी तक पटकथा भी तैयार नहीं हुई है, अभी उस पर काम किया जा रहा है। लेकिन रज्जो (दबंग में सोनाक्षी का किरदार) रज्जो ही रहेगी। आप अचानक किरदार नहीं बदल सकते। हालांकि, फिल्म की कहानी में और किरदार जोड़े या कम किए जा सकते हैं। अगर स्क्रिप्ट में रज्जो का किरदार होगा तो इसे मैं जरूर करूंगी।”

उन्होंने ‘दबंग 3’ के लिए किसी तरह की अटकलें न लगाने की अपील की।

 

Related Articles

Back to top button