मनोरंजन

सौतेली मां ने घर से निकाला था, फिर भी सलमान से मिलने के लिए शिवानी ने 26 साल किया इंतजार

बिग बॉस का शो शुरू होने के साथ ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार घर में एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटी की एंट्री हुई है। ‌पिछली बार की तरह इस बार भी एक तांत्रिक शो की कंटेस्टेंट हैं। इस अघोरी तांत्रिक का नाम है शिवानी दुर्गा।
सौतेली मां ने घर से निकाला था, फिर भी सलमान से मिलने के लिए शिवानी ने 26 साल किया इंतजारशिवानी ने अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी से तंत्र-मंत्र की पीएचडी ली है। शिवानी का कहना है पिछली बार स्वामी ओम ने तांत्रिकों की छवि को बिगाड़ दिया था। लेकिन वो इस छवि को वो ठीक करेंगी।
शो में जाने से पहले शिवानी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, ‘काफी समय से समाज में साधु-संतों की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ‌जिसे अब मैं दूर करूंगी।’ स्वामी ओम की हरकतों और बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद समाज सदमे में आ गया है।
 
शिवानी राजस्‍थान की रहने वाली हैं। वो उज्जैन सिंहस्‍थ मेले के दौरान चर्चा में आई थीं। शिवानी के फॉलोवर दुनिया भर में हैं। शिवानी तंत्र-मंत्र के अलावा कई भाषाएं बोलने में भी माहिर हैं। उन्हें संगीत की भी काफी समझ है।
 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बचपन में ही दुर्गा की मां का निधन हो गया था। इसके बाद उनके पिता ने अपनी ही एक ‌स्टूडेंट बरखा से दोबारा शादी कर ली थी। बरखा ने सौतेली बेटी शिवानी को घर से दिया। 
 
इसके बाद शिवानी अपनी छोटी बहन के सा‌थ अलवर के एसएमडी स्कूल में रहकर पढ़ाई करने लगीं। शिवानी का कहना है कि कई बार भूख की वजह से वह बेहोश भी हो जाती थीं तब उनकी टीचर्स पैसे इकट्ठा करके उन्हें खाना खिलाती थीं।
सलमान खान शिवानी का पहला क्रश रहे हैं। जब वो नौवीं क्लास में थीं तब सलमान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ आई थी। तब शिवानी आइसक्रीम वाले के पास जाकर उनके गाने सुना करती थीं। वो हमेशा सलमान से मिलना चाहती थीं और उनका ये सपना 27 साल बाद पूरा हो गया है।
 
 
 
 

Related Articles

Back to top button