राज्य

हमेशा छेड़ता रहता था युवक, आधी रात घर में घुसकर कर दिया लड़की का मर्डर

धनबाद (झारखंड)।यहां के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया चेक पोस्ट के समीप घुरनिजोड़िया कॉलोनी में बीती रात एक युवक ने तिवारी ट्रांसपोर्ट के मालिक के घर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट और विरोध के क्रम में 15 साल की बेटी रिशु तिवारी की जान चली गई। बचाव के दौरान 10 साल का भाई रवि तिवारी और उसकी मां भी घायल है। घायलों का इलाज धनबाद के पीएमसीएच में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच की।
हमेशा छेड़ता रहता था युवक, आधी रात घर में घुसकर कर दिया लड़की का मर्डरमां ने बताया – पीछा करता था, छेड़खानी की, गलत नियत से घुसा था
– लड़की की मां ने कहा कि एक युवक सुलेख कुमार ने उनके घर में घुसकर हमला किया। वो गलत नियत से घुसा था। उनकी बेटी के साथ वो बार-बार छेड़खानी करता था।
– इस संबंध में थाने में शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मां ने कहा कि पुलिस कुछ नहीं करती है, बस पैसे मांगती रहती है।
– महिला ने बताया कि घर में ताला बंद था। इसके बाद डकैतों ने ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बेटी पर तलवार से हमला किया, जिसके बाद वो बेहोश हो गई। घटना रात दो बजे के आसपास की है। हादसे के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।
– लड़की के भाई ने बताया कि हमलावर ने तलवार लेकर दीदी पर काफी तेजी में लगातार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमलावर पहले भी जेल जा चुका था।
– धनबाद के सिटी एसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

Related Articles

Back to top button