फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

हरियाणा विस चुनाव : रुझानों में बहुमत की ओर भाजपा

bjp hariyanaचंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक मिले रुझानों के अनुसार राज्य में पहली बार अकेले चुनाव लड़ने वाली भाजपा अपने प्रतिद्वन्द्वी इंडियन नेशनल लोक दल और कांग्रेस से आगे चल रही है। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है जबकि इनेलो 10 सीट, कांग्रेस पांच सीट तथा एचजेसी, बीएल और एचएलपी एक-एक सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं। हरियाणा के मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार महेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा की सीमा त्रिखा से बदखल सीट पर पीछे चल रहे हैं जबकि एक अन्य मंत्री गीता भुक्कल इनेलो के साधु राम से आगे चल रही हैं। इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला इलेनाबाद सीट से भाजपा के पवन बेनीवाल से 494 वोट से पीछे चल रहे हैं। इनेलो उम्मीदवार प्रदीप चौधरी भाजपा की लतिका शर्मा से आगे चल रहे हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button