फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

हर तरह का गेहूं खरीदेगी सरकारः राजनाथ

Rajnath_Fसहारनपुर : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों पर संकट की घड़ी में केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। केंद्र ने उत्तर प्रदेश के किसानों की मदद के लिए 506 करोड़ जारी कर दिए हैं। जल्द ही मोदी सरकार कृषि आमदनी बीमा योजना शुरू करने जा रही है, जिससे किसानों का नुकसान कम से कम होगा। गुरुवार को सरसावा के डीसी जैन इंटर कॉलेज के मैदान पर राजनाथ सिंह ने किसानों के जख्मों पर मरहम रखा। कहा कि वह यहां राजनीति करने नहीं आए हैं। वह आज सपा-बसपा-कांग्रेस की बात नहीं करेंगे। न ही व प्रदेश सरकार पर कोई तंज कसेंगे। इस संकट की घड़ी में मोदी सरकार अखिलेश सरकार के साथ है। सिंह ने कहा कि फसल बीमा योजना से किसानों की पूरी मदद नहीं हो रही है। केंद्र सरकार जल्द ही कृषि आमदनी बीमा योजना लाने जा रही है। इस योजना में फसल की बुआई से पहले उसके न्यूनतम मूल्य का बीमा होगा। किसानों का नुकसान बीमा कंपनियां देंगी। उन्होंने कहा कि इस बार मौसम की मार ने गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया है। केवल यूपी नहीं, कई राज्यों में यह आपदा है। यूपी समेत सभी राज्यों को किसानों की आनन-फानन में मदद करनी चाहिए। नुकसान का मूल्यांकन और आंकलन तो होता रहेगा। सिंह ने कहा कि केंद्र ने यूपी के किसानों के लिए 506 करोड़ रुपये दे दिये हैं। अखिलेश का यह राशि जल्द से जल्द किसानों में वितरित कर देनी चाहिए।
सिंह ने भरोसा दिलाया कि केंद्र के गेहूं क्रय केंद्रों पर मौसम की मार से प्रभावित गेहूं की भी खरीद होगी। किसान क्र्रेंडट कार्ड के नवीनीकरण में हो रही धांधलियां पर गृह मंत्री ने आंखे तरेरी। कहां कि यदि कोई गड़बड़ करें तो जनप्रनिधियों के माध्यम से उन तक शिकायत पहुंचा दे, उसके बाद वह खुद कड़ी कार्रवाई करेंगे। इससे पूर्व सिंह ने अंबाला रोड पर गांव बलवंतपुर के एक खेत में जाकर गेहूं की फसल का हाल जाना और डीएम से मंत्रणा की।

Related Articles

Back to top button