स्वास्थ्य

हर रोज़ सिर्फ एक सेब खाने से होते हैं ये चौंकाने वाले फायदे…

beauty-healthy-skin-featured-apple

सेब ऐसा फल है जो आपको बाज़ार में सालभर मिल जाता है। लगभग हर किसी को सेब पसंद होता है। स्वाद में मीठा और रंग में लाल सेब सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

सेब के गुणों को देखते हुए ही इसके लिए अंग्रेज़ी में एक मशहूर कहावत भी है, ‘An apple a day keeps doctor away’। यानी हर रोज़ एक सेब खाएं और डॉक्टर को दूर भगाएं। ज़ाहिर है ऐसा इसकी पौष्टिकता को देखकर ही कहा गया होगा। सेब में ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो न सिर्फ आपको कई बीमारियों से बचाते हैं, बल्कि आपके शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी करते हैं। आइये जानते हैं सेब खाने से होने वाले फायदों के बारे में।
डायबीटिज़ के मरीज़ों के लिए अच्छा – सेब में पाए जाने वाला पैक्टिन शरीर में Gloktronic Acid की कमी पूरी करता है। साथ ही ये Insulin के उपयोग को कम करता है। इसलिए डायबिटीज़ के मरीज़ इस फल को खा सकते हैं। हालांकि डायबिटीज़ का स्तर गंभीर हो तो सेब कम मात्रा में ही लें।
एनीमिया में फायदेमंद – खून में अगर Haemoglobin की कमी ज्यादा होने लगे तो एनीमिया की स्थिति बन जाती है। हमारे देश में महिलाएं इस बीमारी की सबसे आम शिकार हैं। ऐसे में सेब काफी मददगार साबित होता है। दरअसल, सेब में आयरन काफी होता है। अगर आप दिन में 2 से 3 सेब खाते है तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता है। आयरन से हीमोग्लोबिन बनता है।
पाचन तंत्र स्वस्थ रखे – सेब में ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि पाचन में मदद करता है। अगर सेब को उसके छिलके के साथ खाया जाये तो इससे कब्ज़ भी ठीक हो जाता है। कोशिश करें कि हर रोज़ एक सेब खाएं, इससे आपका पेट स्वस्थ बना रहेगा। 
लीवर को मज़बूती दे – लीवर का एक बड़ा काम ये होता है कि वो शरीर की अंदरूनी सफाई रखता है। हम अपनी रोज़मरा की ज़िन्दगी में थोड़ा-बहुत ज़हरीला खाना खाते हैं यानी टॉक्सिन, लीवर उसे साफ करता है। इसलिए ज़रूरी है कि आपका लीवर स्वस्थ रहे। इसके लिए सेब आपकी मदद कर सकता है क्योंकि इसे खाने से लीवर मजबूत होता है। सेब में मौजूद Anti-Oxident के कारण ऐसा होता है।
 ताकत दे – सेब में नैचुरल Glucose होते हैं जो आपके शरीर को तुरंत ताकत देने का काम करते हैं। साथ ही, ये फेफड़ो के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद करता है। इसीलिए सुबह नाश्ते में सेब खाने की सलाह दी जाती है, ताकि दिनभर के लिए आपको Energy मिले।
अल्जाइमर से बचाव – कभी आपने सोचा है कि सेब खाने से आपके मस्तिष्क पर भी असर पड़ सकता है? दरअसल, सेब अल्जाइमर जैसी मस्तिष्क की बिमारियों से रोकथाम करने में भी उपयोगी है क्योंकि यह फ्री रेडिकल डेमेज से मस्तिष्क कोशिकाओं की रक्षा करता है, जो अल्जाइमर का कारण बनती हैं।
 

Related Articles

Back to top button