मनोरंजन

हां तो काबिल रोशन ऐसे मनाएंगे इस बार अपना वैलेंटाइन डे

अब रितिक इस बार का प्यार वाला दिन किसी के साथ भी मनाये ये उनका प्राइवेट मामला है। बस देखना ये है कि क्या उस दिन उनकी लिस्ट में सुजैन का नाम होता है या नहीं।

मुंबई। अब तक तो कहते थे कि प्यार अंधा होता है। रितिक रोशन ने तो फिल्म काबिल में ये साबित कर के भी दिखा दिया। और अब जब वेलंटाइन डे आने वाला है तो बॉलीवुड का ये ग्रीक गॉड प्यार की टिप्स देने पर उतर आया है।

अब वेलंटाइन डे के साथ रितिक रोशन के कनेक्शन के बाद आप सोच सकते हैं कि रितिक का अब किसके साथ प्यार जाग गया। हालांकि सुजैन खान की आजकल उनके साथ काफी नजदीकियां है लेकिन ऑफिशियली तो दोनों के बीच तलाक हो चुका है। तो फिर कौन ? इन सब सवालों का रितिक को सामना करना पड़ा जब मुंबई में सोमवार को हुए एक अवार्ड्स नाईट में रितिक आये। जब रितिक से उनके वेलेंटाइन डे प्रोग्राम के बारे में पूछा गया तो जनाब ने बात को गोलमोल घुमाना शुरू किया। सबको बताया कि वेलेंटाइन डे के मौके पर क्या क्या करना चाहिए। कैसी तैयारी हो लेकिन ये बताने से पहले कि उनका वेलंटाइन डे कैसे मनेगा, जनाब वहां से निकल लिए।अब रितिक इस बार का प्यार वाला दिन किसी के साथ भी मनाये ये उनका प्राइवेट मामला है। बस देखना ये है कि क्या उस दिन उनकी लिस्ट में सुजैन का नाम होता है या नहीं। रितिक और सुजैन अपने बच्चों के लिए हमेशा कुछ भी करने को तैयार जो रहते हैं।

Related Articles

Back to top button