फीचर्डस्पोर्ट्स

हॉकी ने बचाई लाज, तो क्रिकेटरों का दिल हुआ बागबाग

नई दिल्ली। रियो ओलिंपिक में भारत के लिए पहला दिन कुछ खास नहीं रहा। हॉकी को छोड़कर बाकी खेलों में निराशा हाथ लगी।indian_hocky_07_08_2016

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलिंपिक के ग्रुप ‘बी’ में आयरलैंड को 3-2 से कड़े संघर्ष में हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। देश को दिग्गज क्रिकेटरों को यह जीत बहुत आस आई और सोशलमीडिया के जरिए हॉकी टीम को बधाई दी गई।

सबसे पहले सचिन तेंडुलकर ने टीम को जीत की बधाई वाला ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- रियो 2016 में पहली जीत पर हॉकी टीम को बधाई।

इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने भी इसे महान शुरुआत करार दिया और लिखा, आखिरी में मैच करीबी हो गया था, लेकिन उम्मीद करते हैं कि आगे भी ऐसे ही जीत मिलती रहेगी।

वहीं सुरेश रैना ने भी इसे शानदार जीत बताया।

मालूम हो, भारत की तरफ से रूपिंदर पाल सिंह ने 2 और वीआर रघुनाथ ने 1 गोल दागा। भारत की पहला गोल वीआर रघुनाथ ने पहले क्वार्टर में दागा। रघुनाथ ने 15वें मिनट में यह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। वैसे टीम ने इस क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर भी गंवाए।

भारत की बढ़त को दूसरे क्वार्टर में रूपिंदर पाल सिंह ने मजबूत किया। रूपिंदर ने 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल बनाया। खेल के 45वें मिनट में आयरलैंड को छठा पेनल्टी कॉर्नर मिला और जॉन जर्मेन ने टीम का पहला गोल दागा। भारत तीसरे क्वार्टर के बाद 2-1 से आगे था।

भारत ने अंतिम क्वार्टर में बढ़त को मजबूत किया जब खेल के 49वें मिनट में मिले सातवें पेनल्टी कॉर्नर पर रुपिंदर ने अपना दूसरा गोल दागते हुए भारत को 3-1 की बढ़त दिलाई।

आयरलैंड को 56वें मिनट में आठवां पेनल्टी कॉर्नर मिला और कोनोरा हॉर्ट ने गोल दागते हुए स्कोर 2-3 कर दिया। इसके तुरंत बाद आयरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला, ‍लेकिन आयरिश टीम उसका लाभ नहीं उठा पाई।

Related Articles

Back to top button