अद्धयात्म

होली में ग्रहों के हिसाब से लगाएंगे रंग तो होगा शुभ

होली पर रंगों का विशेष महत्व होता है। जहां रंग खेलकर बैर भुलाए जाते हैं वहीं एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी और संपन्न जीवन की शुभकामनाएं भी दी जाती हैं। लेकिन ज्योतिषियों की मानें तो अगर हम अपने ग्रहों के अनुसार रंगों से होली खेलें तो और भी शुभ होगा।होली में ग्रहों के हिसाब से लगाएंगे रंग तो होगा शुभ

रंग एक प्रकार की कलर थैरेपी का काम करते हैं, जो हमारे व्यक्तित्व पर बेहद असर डालते हैं। बस जरूरत है अपने ग्रहों के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करने की। होली पर यदि हम अपनी राशि के स्वामी की मित्र राशियों के रंगों का इस्तेमाल करें तो यह बेहद शुभ रहेगा और इससे हमारा व्यक्तित्व भी निखर जाएगा।

मेष- मेष राशि वालों का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि की मित्र राशियां सिंह, कर्क, मीन और धनु हैं। अत: इन्हें लाल, श्वेत चंदन और पीला रंग भाग्यवान बनाएगा।

वृष- इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होने और इसकी मित्र राशियां मिथुन, कन्या, मकर, कुंभ होने के कारण इन्हें श्वेत चंदन या हरे और नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।

मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और इसकी मित्र राशियां सिंह, वृष और तुला हैं। अत: इन्हें श्वेत चंदन, हरे और लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए।

कर्क- इस राशि का स्वामी चंद्र है। जिसकी मित्रता सिंह, कन्या, मिथुन राशि से है। अत: कर्क राशि वालों को श्वेत चंदन, हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए।

सिंह- इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और इनकी मित्र राशियां, मेष, कर्क, मीन एवं वृश्चिक हैं। अत: इन्हें लाल और श्वेत चंदन या सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए।

कन्या- कन्या राशि का स्वामी बुध है। जिसकी मित्रता सूर्य और शुक्र से है। इस राशि के जातकों को हरे, लाल और सफेद रंग लाभ देंगे।

तुला- तुला राशि का स्वामी शुक्र है, इनकी मित्र राशियां मिथुन, कन्या, मकर, कुंभ हैं। इन्हें सफेद, हरे और नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।

वृश्चिक- वृश्चिक का स्वामी ग्रह मंगल है। जिनकी मित्र राशियां सिंह, कर्क, मीन, धनु हैं। इन्हें लाल, नीले और पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।

धनु- इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। जिनकी मित्र राशियां सिंह, कर्क, वृश्चिक एवं मेष है। अत: इन्हें पीले, लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए।

मकर- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इनकी मित्र राशियां मिथुन, कन्या, वृष, तुला हैं। इन्हें नीले, हरे, सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button