अद्धयात्मफीचर्ड

1 अगस्त का राशिफल, किसकी मनोकामना पूर्ण करेंगे भोलेनाथ

सोमवार (1 अगस्त 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन …

London, London, England - UK

मेष- शुभ सूचना मिल सकती है। आवश्यक कार्यों को आज ही पूरा करने का प्रयास करें। भेंट के लिए समय लेकर निकलें। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। दिन शुभ फलकारक।

वृष- शुभ कार्यों में आगे रहेंगे। धर्म और आस्था को मिलेगा। मेहमानों की आवक बनी रहेगी। अपने सहयोगी होंगे। दिन उत्तम फलकारक। भव्य आयोजन में शामिल होंगे।

मिथुन- अपनी राह खुद बनाने की सोच रहेगी। अनोखी कोशिशों को बल मिलेगा। विपक्ष शांत रहेगा। सृजन को बढ़ावा मिलेगा। दाम्पत्य में मधुरता रहेगी। दिन श्रेष्ठ फल देने वाला।

कर्क- वाद विवाद से बचें। निज व्यय पर अंकुश रखें। रिश्तों में शुभता भरेगी। पूर्वाग्रह और छोटी सोच से बचें। दिन सामान्य फलकारक। प्रलोभनों के झांसे में न आएं।

सिंह- लाभ और उन्नति के अवसर बने हुए हैं। शॉर्ट टर्म गेन पर फोकस रखें। मित्र सहयोगी होंगे। प्रिय से भेंट होगी। बड़बोलेपन से बचें। अपनों का ख्याल रखें। दिन हितकर।

कन्या- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। सफलता की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। जिम्मेदारियों को स्वीकारना सीखें। सभी सहयोगी होंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पुरस्कृत हो सकते हैं।

तुला- धर्म आस्था और आत्मविश्वास के बल पर असंभव भी संभव होगा। सक्रियता बढ़ाएं। शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। मनोरंजन में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पुण्य फलेंगे।

वृश्चिक- ऐसा कोई कार्य न करें जो असहजता बढ़ा दे। अनुशासन और गोपनीयता पर जोर दें। आकस्मिकता बनी रहेगी। अपनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। दिन सामान्य शुभ।

धनु- अति उत्साह में गलती करने से बचें। निजी जीवन में सुख सौख्य बना रहेगा। दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। दिन उत्तम फलकारक। जरूरी कार्याें में शीघ्रता करें।

मकर- नौकरीपेशा बेहतर बने रहेंगे। कारोबारी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। प्रलोभन में आने से बचें। खर्च पर ध्यान दें। दिन सामान्य फलकारक।

कुंभ- किसी से कुछ कहना चाहते हैं तो शीघ्रता करें। ऐसा न हो कि अवसर चूक जाएं। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। आवश्यक कार्यां को आज ही पूरा करें। दिन शुभ।

मीन- परिवार के लोगों को समय दें और उनकी बात ध्यान से सुनें। पूर्वाग्रह से असहजता बढ़ सकती है। कामकाज में शुभता बनी रहेगी। संसाधनों में वृद्धि होगी। दिन सामान्य।

Related Articles

Back to top button