अद्धयात्मटॉप न्यूज़फीचर्ड

1 सितम्बर 2016 को खगास सूर्य ग्रहण, क्या होगा राशियों पर प्रभाव?

800x480_IMAGE57324396भाद्रपद अमावस्या दिनांक 1 सितम्बर 2016 ई. को ग्रहण होगा। यह ग्रहण अफ्रीका महाद्वीप, हिन्द महासागर एंव आस्ट्रेलिया के पूर्वी तटवर्ती भू-भाग, अण्टाकार्टिका में दृश्य होगा। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हो रहा है।

1 सितम्बर को सूर्यग्रहण लेकिन परेशान हैं गर्भवती महिलाएं, क्यों?

ग्रहण का स्पर्श, मोक्षादि इस प्रकार है

  • ग्रहण स्पर्श-मध्यान्ह 12 बजकर 48 मि. पर होगा।
  • ग्रहण मध्य-अपरान्ह 2 बजकर 48 मि. पर होगा।
  • ग्रहण मोक्ष-सांय 4 बजकर 24 मि.पर होगा।

1 सितम्बर 2016 गुरूवार को खग्रास सूर्य ग्रहण के समय ग्रह योगों की स्थिति बहुत खराब दिख रही है।

ग्रहों की इस स्थिति से विश्व की समस्यायें बढ़ेगी। इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव अफ्रीकी देशों पर पड़ेगा। इन अनेक देशों में अशान्ति व सत्ता संघर्ष रहेगा। पूर्वी एशिया के देशों मौसम तथा तूफान, भूकम्प से लोगों को पीड़ा हो सकती है। भारत में इस ग्रहण के बाद नेताओं के आचरण में कुछ सुधार आने की उम्मीद है।

2016 में कब-कब पड़ेंगे सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण?

दक्षिणी-पूर्वी समुद्रतटीय क्षेत्रों में तूफान, भूकम्प व चक्रवात आने की आशंका रहेगी। मैदानी भागों में अचानक मौसम बिगड़ने से लोगों को कष्ट होगा। विश्व की अर्थव्यस्था सुधारने के लिए आपस में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्तायें होगी लेकिन आपस में सहमति न हो पाने से संकट बना रहेगा। इस सूर्य ग्रहण के कारण भारत और पाकिस्तान में कशमीर मुद्दे को लेकर तनातनी का महौल बना रहेगा। ऐसे संकेत भी नजर आ रहे है कि कारगिल जैसी घटना फिर से घटित हो सकती है।

ग्रहण से पहले जानिए चंद्रमा के बारे में 10 रोचक बातें..

आइये जानते हैं कि सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

 

Related Articles

Back to top button