फीचर्डराष्ट्रीय

100 रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

raily modiनई दिल्ली : केंद्र में मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर 26 मई को जन कल्याण पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व के दौरान मोदी सरकार ने देशभर में कई कार्यक्रमों की घोषणा की है। पर्व के दौरान देशभर में पीएम मोदी और अन्य मंत्री 100 रैलियों को संबोधित करेंगे। जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचने की तैयारी में बीजेपी 26 मई से एक जून तक जन कल्याण पर्व का आयोजन करेगी। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि सप्ताह भर चलने वाले जन कल्याण पर्व में मंत्री, पार्टी सांसद और वरिष्ठ पदाधिकारी देशभर में जाकर सरकार की विभिन्न नीतियों और गरीबों एवं किसानों के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताएंगे। इसके तहत केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद तथा पदाधिकारी सरकार की ओर से गरीबों और किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याण योजनाओं को देशभर में जाकर लोगों को बताएंगे। भाजपा संसदीय दल की बैठक में 26 मई से एक जून तक जन कल्याण पर्व आयोजन की घोषणा की गई। पार्टी महासचिव रामलाल ने कहा कि सदस्यता अभियान पूरे होने के बाद पार्टी ने अपने सभी सदस्यों से संपर्क करने का निर्णय किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य बिना जाति और धर्म का भेदभाव किए समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है।

Related Articles

Back to top button