100 स्मार्ट सिटी के नाम तय, लिस्ट जारी

नई दिल्ली : सरकार ने देश में बनने वाले 100 स्मार्ट सिटी के नाम तय कर दिए हैं। सबसे ज्यादा स्मार्ट सिटी उत्तर प्रदेश के खाते में आए हैं। यहां पर कुल 13 शहरों का चयन किया गया है। शहरी एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दी गई ताजा जानकारी मिलने तक सूची में यू.पी. के सबसे अधिक 13 शहरों को शामिल किया गया है। इसके अलावा राज्यों की राजधानियों को सिलैक्शन में तरजीह दी गई है। इसके तहत लखनऊ, जयपुर, रांची, भुवनेश्वर, रायपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, मुम्बई, गुवाहाटी को जगह दी गई है। इसके अलावा कई छोटे शहरों ने भी सिलैक्शन में बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश से मुरादाबाद, सहारनपुर, बिहार से बिहार शरीफ, हिमाचल से धर्मशाला, कर्नाटक से शिमोगा, तेलंगाना से विजयवाड़ा को स्मार्ट सिटी की नामांकन सूची में जगह मिली है। वहीं बिहार की राजधानी पटना, हिमाचल की राजधानी शिमला, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम, सिक्किम की राजधानी गंगटोक और कर्नाटक की राजधानी बेंगलूर जैसे प्रमुख शहरों को सूची में जगह नहीं मिली है।



