स्पोर्ट्स

122 शतक जड़ने वाले दिग्गज क्रिकेटर का निधन

दस्तक टाइम्स/एजेंसी:
tom-1446699903
लंदन। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान टॉम ग्रेवनी का यहां 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पार्किंसन रोग से पीड़ित थे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे आकर्षक बल्लेबाजों में शुमार ग्रेवनी ने 1951 से 1969 के बीच 79 टेस्ट मैचों में 44.38 के औसत से 4882 रन बनाए थे जिसमें 11 शतक शामिल थे। 
 
उन्होंने 1968 में एक बार इंग्लैंड की कप्तानी भी की थी। लीड्स में एशेज टेस्ट में कोलिन काउड्रे के चोटिल होने के बाद उन्होंने इस मैच में कप्तानी की थी जो ड्रॉ रहा था। 
 
ग्रेवनी ने 732 प्रथम श्रेणी मैचों में 44.91 के औसत से कुल 47793 रन बनाए। उनके नाम प्रथम श्रेणी में 122 शतक दर्ज हैं और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के 25 खिलाड़ी में शुमार हैं। 
 
ग्रेवनी प्रथम श्रेणी में 100 शतक पूरे करने वाले 15वें बल्लेबाज बने थे। वह ग्लोसेस्टरशायर और वारसेस्टरशायर तथा आस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड टीम की तरफ से भी खेले थे। वह बीबीसी के लिए कमेंट्री भी किया करते थे और उन्हें वर्ष 2005 में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। वह लार्ड्स क्लब के आजीवन सदस्य भी थे। 
 
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अध्यक्ष कोलिन ग्रेव्स ने ग्रेवनी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ”मेरे लिए यह बड़े गौरव की बात थी कि मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखा था। वह इस खेल के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों में एक थे। उनका कवर ड्राइव सबसे ज्यादा आकर्षक हुआ करता था।” 

 

Related Articles

Back to top button