अद्धयात्म

13 अक्टूबर आर्थिक राशिफल: ये राशि वालें आज आर्थिक मामलों में संभलकर रहें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

13 अक्टूबर आर्थिक राशिफल: ये राशि वालें आज आर्थिक मामलों में संभलकर रहें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान मेष:

आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन भी आज आनन्ददायक बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से हल्कापन महसूस होगा।

वृषभ:

जिस शुभ परिणाम का आपको बहुत दिनों से इंतजार था, आज प्राप्त होगा। इस परिणाम से हर्षित होंगे। रात्रि का समय प्रियदर्शन-हास्य विनोद में व्यतीत होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन:

आज जो भी काम आप करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। किसी मूल्यवान जमीन या वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले सभी दस्तावेजों को अच्छी तरह देख लें।

कर्क:

पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह:

सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है, नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा, घर में त्यौहार जैसा माहौल रहेगा।

कन्या:

आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से व्यवहार करना होगा। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

तुला:

आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है।

वृश्चिक:

आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। सायंकाल का समय धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा।

धनु:

आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनैतिक सहयोग भी मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम रखें। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

मकर:

आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी।

कुंभ:

लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष वृद्धि कारक है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे।

मीन:

आज सुबह से ही भागदौड़ बना रहेगा। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button