अद्धयात्म

13 जून का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आप का दिन

download (2)मेष- संघर्ष से सफलता की राह खुलेगी। बाधाओं का मुकाबला करें। विपक्ष के प्रति गंभीरता दिखाएं। विरोधियों से कड़ाई से पेश आएंगे। घर परिवार में आंनद का वातावरण रहेगा। दिन शुभ।

वृष- अपनी बात सहजता से साझा कर पाएंगे। मित्रों से भेंट होगी। प्रेम में सफलता। प्रियजन से मुलाकात संभव है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। साथी बेहतर करेगा। दिन उत्तम फलकारक।

मिथुन- परिवारजनों से करीबी और प्रेम बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास की जरूरत होगी। सभी का सम्मान रखें। जिद और जल्दबाजी से बचें। भौतिकता पर जोर बना रहेगा। दिन शुभ।

कर्क- समाज में सक्रियता बढ़ाने की सोच रहेगी। अनुभव का लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आगे रहेंगे। भाई-बहनों से करीबी बढ़ेगी। दिन उत्तम फलकारक। आलस्य से बचें।

सिंह- हैप्पीनेस अपनों से बढ़ती है। यह बात आप अच्छे से जानते भी हैं। अपनों के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। भव्य आयोजन से जुड़ने के अवसर बनेंगे। निर्णय क्षमता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ।

कन्या- प्रभाव बढ़ेगा। सहजता में वृद्धि होगी। निजी मामलों में सक्रियता आएगी। लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी। कार्य व्यापार में अनुकूलता रहेगी। दिन श्रेष्ठ। अति उत्साह से बचें।

तुला- क्षेत्र कोई भी हो अति से बचें। वाद विवाद में तार्किक रहें। पुराने मामले उभर सकते हैं। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। सभी से प्रेम और विनम्रता से पेश आएं। दिन सामान्य शुभ।

वृश्चिक- आर्थिक उन्नति के अवसर बने हुए हैं। प्रतिभा के बल अपेक्षित परिणाम अर्जित करेंगे। शॉर्ट टर्म गेन बेहतर बना रहेगा रहेगा। प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। दिन हितकर।

धनु- प्रबंधन से जुड़े प्रयासों में तेजी आएगी। सरकारी कामकाज में सफलता संभव है। सभी वर्ग के लोगों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति संभव। शुभ सूचना मिल सकती है। दिन उत्तम।

मकर- भाग्य की प्रबलता शुभ कार्यों को गति प्रदान करेगी। धर्म-अध्यात्म में रुचि रहेगी। पुण्यार्जन में आगे रहेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ। महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है।

कुंभ- रुटीन पर ध्यान दें। अनुशासन और धैर्य से सफलता मिलेगी। परिजन सहयोगी रहेंगे। आकस्मिकता बनी रह सकती है। विवाद व अनावश्यक विरोध से बचें। दिन सामान्य।

मीन- जीवनसाथी का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। साझा कोशिशों में गति आएगी। नए प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य सुखकर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। कार्यों में तेजी लाएं।

Related Articles

Back to top button