अद्धयात्म

13 दिसंबर को विश्व इतिहास में हुई थीं ये प्रमुख घटनाएं

13-dec-1449921353विश्व इतिहास में 13 दिसंबर को हुईं प्रमुख घटनाएं ये हैं- 

 
 1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया। 
 
1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत। 
 
1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित। 
 
1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया। 
 
1986 – भारत की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन। 
 
1989- गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया। 
 
1996 – कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये। 
 
2000- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विजय सैमुअल हजारे कैस्ट्रॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पाने वाले पहले व्यक्ति बने। 
 
2001 – भारतीय संसद पर आतंकवादियों के हमले में सभी आतंकवादियों सहित 15 लोग  मारे गए।
 
 2003- इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर तिरकित के पास से पकड़ा गया। 

Related Articles

Back to top button