अद्धयात्म

15 अक्टूबर राशिफल: जानें कैसा रहेगा नवरात्रि का छठवां और सप्ताह का पहला दिन

15 अक्टूबर राशिफल: जानें कैसा रहेगा नवरात्रि का छठवां और सप्ताह का पहला दिनमेष:

आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। गणेशजी आज आपको अपने क्रोध को काबू में रखने के लिए कहते हैं। शरीर में स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं हो सकता। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी।

वृषभ:

कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव कर सकते हैं। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी हो सकती है। नए कार्य आरंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खानपान पर ध्यान रखें।

मिथुन:

शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। कुटुंबीजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा।

कर्क:

आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

सिंह:

लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपका मन हर्षित करेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन चिंताग्रस्त हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन ना हो, इस बात का ध्यान रखें। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की आशंका है।

तुला:

शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन हो सकता है। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है। भाग्य वृद्धि होगी।

वृश्चिक:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। पारिवारिक कलह का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर रहें। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आ सकता है।

धनु:

आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे-संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर:

आज के दिन सावधानी से चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना मन में ना आए, मेहनत करते रहें। पारिवारिक वातावरण भी अशांत ना हो, इसका ध्यान रखें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ सकता है।

कुंभ:

आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेगें। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेंगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रमणीय स्थलों पर पर्यटन का आयोजन करेंगे।

मीन:

नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय की मात्रा बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button