अद्धयात्म

15 जनवरी दिन सोमवार का राशिफल: जानिए आज किन-किन राशि वालों के खुलने वाले हैं भाग्य

 

।।आज का रशिफल।।

आज का दिन मंगलमय हो 15 जनवरी दिन सोमवार15 जनवरी दिन सोमवार का राशिफल: जानिए आज किन-किन राशि वालों के खुलने वाले हैं भाग्य

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-व्यवसाय की जगह या घर में मनमुटाव होने की आशंका रहेगी। 

वृषभ (Taurus): हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में विलंब संभव है। खान-पान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएंगे। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक कार्य के कारण थकान अनुभव करेंगे। योग साधना और आध्यात्मिकता आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। 

मिथुन (Gemini): मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूहभोजन का आयोजन हो सकता है। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे। व्यापार में साझेदारों से लाभ होगा। दापत्य सुख की प्राप्ति होगी। 

कर्क (Cancer): आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल असफल रहेगी। 

सिंह (Leo): गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप ले सकेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। 

कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन चिंताओं से घिरा रह सकता है। माता के साथ तनाव संभव है अथवा उनकी तबीयत खराब हो सकती है। स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। 

तुला (Libra): नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए दिन अनुकूल है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावना है। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ सकता है। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। 

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। आपकी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा। 

धनु (Sagittarius): विदेश व्यापार से लाभ होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्य कर सकेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। 

मकर (Capricorn): स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। बाई आँख में तकलीफ हो सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी और बच्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। 

कुंभ (Aquarius): मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मित्र मंडल तथा बुजुर्गवर्ग की तरफ से तथा नौकरी-व्यवसाय में चौतरफा लाभ की प्राप्ति होगी। 

मीन (Pisces): गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। 

Related Articles

Back to top button